Advertisement

संजीत राय की चकमेहशी में हुई हत्याकांड में गिरफ्तारी की मांग

-संजीत राय की चकमेहशी में हुई हत्याकांड में गिरफ्तारी की मांग

बंदरा। दीपक।

गंगौरा निवासी संजीत राय(45) की पिछले दिनों पड़ोसी समस्तीपुर जिले के सोनमार बांध रोड में गोली मारकर की गई हत्याकांड के मामले में अब तक अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर बन्दरा उपप्रमुख उमेश राय एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी जताई है। उपप्रमुख ने बताया कि गंगौरा निवासी संजीत राय का पड़ोसी समस्तीपुर जिले के कनौजर में सीएसपी संचालक थे। इसी सिलसिले में सोनमार बांध रोड में पिछले दिनों उन्हें अपराध कर्मियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई।

इस मामले में चकमेहशी थाने के पुलिस के द्वारा अपराध कर्मियों की गिरफ्तारी नहीं की गई है । हत्था पंचायत के गंगौरा निवासी संजीत राय काफी सरल स्वभाव के थे।हत्याकांड पर हत्था के उपमुखिया अजय कुमार,शिक्षक जितेंद्र राय, राजद के मनोज राज, विकास कुमार यादव, संतोष यादव आदि ने भी नाराजगी जताई है।