-गायघाट में सनसनीखेज वारदात: प्रॉपर्टी डीलर कमलेश राय की हत्या की आशंका, NH-27 के नीचे मिला शव; FSL टीम जुटाएगी साक्ष्य
दीपक कुमार/ गायघाट
गायघाट। मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र में मैठी निवासी प्रॉपर्टी डीलर कमलेश राय का शव एनएच-27 स्थित टोल प्लाजा के समीप सड़क के नीचे मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने के बाद परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। मृतक के शरीर पर जख्म के निशान भी पाए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, कमलेश राय प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। उनका शव टोल प्लाजा के पास मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।घटना की जानकारी मिलने पर गायघाट थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
इस संबंध में गायघाट थानाध्यक्ष जेपी गुप्ता ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल पर एफएसएल (विधि विज्ञान प्रयोगशाला) की टीम पहुंचकर साक्ष्य एकत्र कर रही है। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल कोई भी व्यक्ति बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा। घटना को लेकर इलाके में दहशत और चर्चाओं का माहौल है।












