Advertisement

मुजफ्फरपुर:पिकअप ने बाइक सवार को रौंदा, रामपुरदयाल के पूर्व उपमुखिया की दर्दनाक मौत

-मुजफ्फरपुर:पिकअप ने बाइक सवार को रौंदा, रामपुरदयाल के पूर्व उपमुखिया की दर्दनाक मौत

दीपक।मुजफ्फरपुर।

मुजफ्फरपुर जिले के बन्दरा प्रखण्ड एवं पीयर थाना क्षेत्र के रामपुरदयाल पंचायत के पूर्व उपमुखिया राजीव रंजन उर्फ मुन्ना की सड़क हादसे में मौत की घटना हुई है।घटना जिले के नरौली चौक की बताई गई है।जहां पिकअप ने पिकअप ने बाइक सवार राजीव को ठोकर मार दी।जिससे मौके पर उनकी मौत हो गयी।

घटना के बाद लोगों की भीड़ मौके पर जुटी है।स्थानीय थाने की पुलिस को घटनाक्रम की सूचना दी गयी है।घटना के बाद से स्वजनों में हड़कम्प मच गया । परिजनों में चीख पुकार मची है।लोगों का बताना है कि वे शहर से लौट रहे थे।तभी हादसे के शिकार हो गए।उनके पिता विद्या सागर ठाकुर नलकूप विभाग में कार्यरत थे।