– बहन की छेड़खानी का विरोध करना भाई को पड़ा महंगा,युवकों ने मारपीट के बाद दिया जान से मारने की धमकी,ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा
मुजफ्फरपुर(बिहार)। दीपक कुमार तिवारी।
इस वक्त की यह खबर मुजफ्फरपुर जिले के पियर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हत्था ओपी के पटसारा गांव से सामने आ रही है। जहां बहन बहन के साथ छेड़खानी के मामले का विरोध करने पर उसके भाई के साथ पहले मारपीट की गई,फिर पिस्टल सटाकर जान से मारने की धमकी दी गई।मंगलवार की सुबह बाइक पर सवार होकर पहुंचे दो युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया।

इस दौरान ग्रामीणों के मदद से आरोपी युवकों को पकड़ लिया गया तथा मौके पर पहुंची हत्था ओपी की पुलिस के हवाले दोनों युवकों को कर दिया गया। इस दौरान पुलिस ने मौके से पिस्टल तथा बाइक सहित दोनों आरोपी युवकों को हिरासत में ले लिया है इस मामले में पीड़ित युवक विवेक कुमार के पिता उमेश सहनी ने हत्था ओपी को आवेदन देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। घटनाक्रम को लेकर पीड़ित छात्र विवेक कुमार एवं उसके परिजनों ने बताया कि पिछले दिनों उसकी बहन के साथ पूसा कोचिंग पढ़ने जाने के दौरान पटसारा गांव के ही युवक के द्वारा जबरन छेड़खानी करने की जानकारी उसे मिली। जिसके बाद उसने इसका विरोध किया। इस पर विवाद बढ़ गया।

आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इस मामले को लेकर पहले सोमवार की शाम उसके साथ मारपीट की गई। फिर मंगलवार की सुबह फिर से बाइक से दो युवक आया और मारपीट शुरू कर दी।बंदूक के कुंदे से भी मारपीट की गई तथा उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। इसी दौरान नोकझोंक के बीच परिजन ,पड़ोसी एवं ग्रामीण जुट गए।युवकों को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। घटनाक्रम की सूचना पर मौके पर हत्था ओपी की पुलिस पहुंची। आरोपी दोनों युवकों को पिस्टल,बाइक सहित पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया में जुटी है। घटना के दौरान गांव एवं आसपास के इलाकों से ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुटी रही।















