Advertisement

Breaking: पीयर के बंगाही में जमीनी विवाद में मारपीट की घटना,आधे दर्जन जख्मी

-पीयर के बंगाही में जमीनी विवाद में मारपीट की घटना,आधे दर्जन जख्मी

मुुुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक

पीयर थाना क्षेत्र के बंगाही गांव में जमीनी विवाद को लेकर हिंसक मारपीट की घटना हुई है। इस घटना में दोनों पक्ष के करीब आधे दर्जन लोगों जख्मी हैं। जिनका इलाज मेडिकल अस्पताल में कराया जा रहा है। परिजनों के अनुसार यह घटनाक्रम रविवार को घटित हुई है। घटनाक्रम का वीडियो भी इलाके में वायरल है। जिसमें दोनों पक्ष से लोग मारपीट की घटना में शामिल है, हालांकि इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकी है।

घटनाक्रम को लेकर देर रात पीयर थाना के अध्यक्ष पंकज यादव ने बताया कि जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना घटित हुई है। घटना में चार लोग जख्मी हैं। जिनका इलाज एसकेएमसीएस में चल रहा है। घटनाक्रम को लेकर किसी पक्ष के द्वारा आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।