Advertisement

Breaking: कुख्यात सनकी हत्यारा और जेल से फरार बदमाश गिरफ्तार

मोतिहारी। राजन द्विवेदी।

-कुख्यात सनकी हत्यारा और जेल से फरारी बदमाश गिरफ्तार

कुख्यात व सनकी हत्यारा और दरभंगा जेल से फरार बदमाश को गिरफ्तार करने में मोतिहारी पुलिस टीम ने बड़ी सफलता पाई है। कुख्यात बदमाश श्यामनंदन साह ने अपनी सास समेत कई रिस्तेदारो की हत्या कर चुका है। साथ ही कई थानों में रंगदारी व व जान से मारने के प्रयास के मामले में भी वांछित था। इस संबंध में एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि
दरभंगा जेल से फरार कुख्यात अपराधी श्यामनंदन साह को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से एक पिस्टल, एक देसी कट्टा, सात जिंदा कारतूस, एक मिस्स फायर गोली, इंडियन 80 हजार रूपये, नेपाली 2 लाख 60 हजार व दो मोबाईल, सोने का मंगटीका, सोने का टप्स, एक सोने की हनुमानी आदि बरामद की गई है।

उक्त अपराधी दरभंगा नगर थाना क्षेत्र के रतन पट्टी गांव निवासी है। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि वह कुंडवा क्षेत्र में आने वाला है। जिसके बाद सिकरहना डीएसपी अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। जिसमें कुंडवाचैनपुर थाना मुकेश कुमार सहित गार्ड को शामिल किया गया। उक्त टीम ने छापेमारी कर कुख्यात अपराधी श्यामनंदन उर्फ सूर्य नारायण साह को दबोच लिया।