-गायघाट में भटकता मिला 10 वर्षीय बच्चा, परिजनों की तलाश में जुटी पुलिस
दीपक कुमार/ गायघाट
गायघाट थाना क्षेत्र में एक 10 वर्षीय बच्चा भटकता हुआ मिला है। बच्चे ने अपना नाम पियूष कुमार, उम्र 10 वर्ष, पिता का नाम ब्रज मोहन साह तथा माता का नाम फूलमती देवी बताया है। उसने अपने गांव का नाम जानार बताया है।
बच्चे के परिजनों की पहचान और उन्हें सुरक्षित सुपुर्द करने के लिए पुलिस प्रयासरत है।

गायघाट थाना प्रभारी जेपी गुप्ता ने अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति बच्चे के माता-पिता या उसके गांव के किसी व्यक्ति को जानता है अथवा पहचानता है, तो तत्काल गायघाट थाना, मुजफ्फरपुर को सूचित करें, ताकि बच्चे को उसके परिजनों तक पहुंचाया जा सके।
अपील: इस खबर को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि बच्चे के परिवार तक सूचना पहुंच सके।












