Advertisement

मुशहरी पीएचसी को मिला सीएचसी का दर्जा, अब बढ़ेंगी बेड और चिकित्सकों की संख्या

-मुशहरी पीएचसी को मिला सीएचसी का दर्जा, अब बढ़ेंगी बेड और चिकित्सकों की संख्या

-सिविल सर्जन डॉ. सुधीर कुमार ने औचक निरीक्षण के दौरान की आधिकारिक पुष्टि
-मरीजों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

मुजफ्फरपुर। जिले के मुशहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) को अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का दर्जा मिल गया है। इसके साथ ही अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार का रास्ता साफ हो गया है। सीएचसी बनने के बाद यहां बेड की संख्या बढ़ाई जाएगी। साथ ही चिकित्सकों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की संख्या में भी इजाफा होगा। इससे मुशहरी और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर इलाज की सुविधा मिल सकेगी।


इसकी आधिकारिक पुष्टि सिविल सर्जन डॉ. सुधीर कुमार ने की। वे मुशहरी अस्पताल के औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पीएचसी को सीएचसी का दर्जा मिलने की जानकारी दी।
सीएचसी का दर्जा मिलने से अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा बढ़ेगा। मरीजों को इलाज के लिए छोटी-छोटी समस्याओं में दूसरे अस्पतालों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। वहीं, बेड, चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की उपलब्धता बढ़ने से अस्पताल की कार्यक्षमता में भी सुधार होने की उम्मीद है। स्थानीय स्तर पर इसे स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।