चंपारण की खबर::
– ट्रक लूट, डकैती व अन्य लूट कांड के फरार अपरधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मोतिहारी/ राजन द्विवेदी ।
जिले के तुरकौलिया थाना क्षेत्र एवं बंजरिया थाना क्षेत्र में ट्रक लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट एवं अन्य लूट की घटनाओं को अंजाम देकर फरार आरोपी को आज मिली गुप्त सूचना के आधार पर एसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी नंदन यादव उर्फ अभिनंदन तुरकौलिया थाना क्षेत्र स्थित कपरसंडी गांव का निवासी बताया जाता है। इस संबंध में एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि सूचना मिली थी कि ट्रक लूट कांड में शामिल अंपराधी को तुरकौलिया थाना क्षेत्र में देखा गया है।

जिसके बाद सदर डीएसपी सह एएसपी श्रीराज के नेतृत्व में बंजरिया थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक, पुअनि चंद्रभूषण झा सहित रिजर्व गार्ड ने छापेमारी करते हुए तुरकौलिया थाना क्षेत्र स्थित कपरसंडी गांव में छापेमारी कर नंदन यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर लूट की घटनाओं में शामिल अन्य अपराधियों की तलाश में छापेमारी जारी है। गिरफ्तार अपराधी के खिलाफ तुरकौलिया थाना में लूट, डकैती एवं बंजरिया थाना में भी लूट कांड के मामले दर्ज हैं।















