Advertisement

शिवदाहा में देर रात लगी आग, पूर्व पंचायत समिति सदस्य वीरेंद्र प्रसाद यादव के घर हजारों की संपत्ति जलकर राख

-शिवदाहा में देर रात लगी आग, पूर्व पंचायत समिति सदस्य वीरेंद्र प्रसाद यादव के घर हजारों की संपत्ति जलकर राख

-रात करीब दो बजे हुई अगलगी की घटना -स्थानीय लोगों की मदद से आग पर पाया गया काबू
-कारणों का पता नहीं

दीपक कुमार/गायघाट।
प्रखंड क्षेत्र के शिवदाहा गांव में मंगलवार की देर रात करीब दो बजे पूर्व पंचायत समिति सदस्य वीरेंद्र प्रसाद यादव के घर अचानक आग लग गई। अगलगी की इस घटना में घर में रखे हजारों रुपये मूल्य के सामान जलकर राख हो गए। घटना के बाद परिवार के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
पीड़ित वीरेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि मंगलवार की देर रात करीब दो बजे अचानक घर में आग लग गई। आग की लपटें देखकर परिवार के लोग घबरा गए और शोर मचाने लगे।

इसके बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया। हालांकि, आग पर काबू पाने तक घर में रखे कई सामान जलकर नष्ट हो चुके थे।
घटना में हजारों रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
इस संबंध में अंचलाधिकारी पुष्प राज ने बताया कि अगलगी की जानकारी उन्हें मीडिया के माध्यम से मिली है। पीड़ित परिवार की ओर से आवेदन मिलने पर मामले की जांच कराई जाएगी तथा क्षति का आकलन किया जाएगा।