Advertisement

दर्दनाक: मुजफ्फरपुर के औराई के भैरवस्थान में अज्ञात वाहन डंपर की ठोकर से युवक की मौत

– मुजफ्फरपुर के औराई के भैरवस्थान में अज्ञात वाहन डंपर की ठोकर से युवक की मौत

संवाददाता। मुजफ्फरपुर(बिहार)।

मुजफ्फरपुर जिले के औराई में डम्फर के ठोकर से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। मामला औराई थाना क्षेत्र के भैरव अस्थान का है,जहां औराई के आमोद साह भैरवस्थान किसी निजी काम से जा रहे थे।

इसी बीच अज्ञात वाहन डंपर ने उन्हें ठोकर मार दी।जिससे घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई।घटना के बाद से परिजनों में चीख-पुकार मची है। घटना के बाद औराई थाना की पुलिस मौके पर पहुंची।घटना के बाद जख्मी को औराई स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मुजफ्फरपुर एसकेएमसीएच भेज दिया। मृतक आमोद साह औराई थाना क्षेत्र के बभनगामा गांव का निवासी बताया गया है।