-432 रिक्त पीडीएस दुकानों के पदों पर चयन प्रक्रिया
मुजफ्फरपुर। जिले में जन वितरण प्रणाली की दुकानों के रिक्त पदों को भरने के लिए भी प्रक्रिया चल रही है। अनुमंडल पूर्वी मुजफ्फरपुर में 253 और अनुमंडल पश्चिमी मुजफ्फरपुर में 179 रिक्तियों सहित कुल 432 पदों के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया गया था। इसके विरुद्ध कुल 3,539 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
जिला चयन समिति के निर्णय के आलोक में औपबंधिक मेधा सूची 3 नवंबर 2026 को जिला आपूर्ति कार्यालय, दोनों अनुमंडल कार्यालयों के सूचना पट्ट तथा मुजफ्फरपुर जिले की आधिकारिक वेबसाइट https://muzaffarpur.nic.in पर प्रकाशित की गई है।

औपबंधिक मेधा सूची पर दावा एवं आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 19 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। प्राप्त दावा-आपत्तियों के निष्पादन के बाद अंतिम मेधा सूची तैयार की जाएगी। जिला चयन समिति से अनुमोदन मिलने के बाद संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी की ओर से चयनित अभ्यर्थियों को अनुज्ञप्ति प्रदान करने की कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन ने राशन कार्ड के शेष पात्र आवेदनों का निष्पादन शीघ्र पूरा करने तथा जन वितरण प्रणाली की रिक्त दुकानों पर चयन प्रक्रिया को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने की दिशा में कार्रवाई तेज कर दी है।












