-पीएम नरेंद्र मोदी की राजापाकर रैली को लेकर मुजफ्फरपुर में एनडीए की बैठक
-चार विधानसभा क्षेत्रों से लाखों की भागीदारी की तैयारी
-सकरा, कुढ़नी, बोचहां और मुजफ्फरपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क अभियान चलाने की जिम्मेदारी -मंत्री दिलीप जायसवाल और श्वेता कुमारी रहे मौजूद
मुजफ्फरपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित वैशाली (राजापाकर) दौरे को लेकर एनडीए ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र के मनियारी थाना के समीप स्थित होटल रॉयल में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें सकरा, कुढ़नी, बोचहां एवं मुजफ्फरपुर विधानसभा क्षेत्रों से लाखों की संख्या में लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने की रणनीति बनाई गई।
बैठक में एनडीए के सभी घटक दलों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की। रैली में अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आपसी समन्वय के साथ जनसंपर्क अभियान चलाने और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां देने पर जोर दिया गया। नेताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया।
बैठक की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष अनुपम कुमार ने की, जबकि मंच संचालन भाजपा पूर्वी जिलाध्यक्ष विवेक कुमार ने किया। लोजपा (रामविलास) जिलाध्यक्ष चुलबुल शाही ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल एवं मंत्री श्वेता कुमारी उपस्थित रहीं। दोनों ने प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों और जनभागीदारी को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री राजभूषण चौधरी निषाद, बिहार सरकार के मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता एवं रमा निषाद, विधान पार्षद नरेंद्र प्रसाद सिंह, पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा एवं रामसूरत राय, पूर्व सांसद अजय निषाद, नगर विधायक रंजन कुमार, बोचहां विधायक बेबी कुमारी, सकरा विधायक आदित्य कुमार, प्रदेश बीस सूत्री सदस्य एवं रैली प्रभारी राजेश वर्मा, पूर्व विधान पार्षद गीता कुमारी, बिहार सह प्रभारी संगीता यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष पवन जायसवाल, प्रदेश महामंत्री धनराज शर्मा, प्रदेश मंत्री मुकेश शर्मा एवं रागिनी रानी, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राम सुमिरन सिंह तथा राष्ट्रीय लोक मोर्चा के उपाध्यक्ष मदन चौधरी सहित कई नेता मौजूद रहे।
इसके अलावा जिला प्रभारी रमेश श्रीवास्तव, भाजपा पश्चिमी जिलाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी, महानगर जदयू अध्यक्ष अरुण पटेल, हम (सेक्युलर) जिलाध्यक्ष संजर आलम, महापौर निर्मला साहू, उपमहापौर मोनालिसा और प्रदेश नेता प्रभात मालाकार समेत विभिन्न घटक दलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बैठक में भाजपा के जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, मोर्चा पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया। सभी नेताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क तेज करने और प्रधानमंत्री के वैशाली (राजापाकर) कार्यक्रम में मुजफ्फरपुर जिले से व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही।












