मोतिहारी । राजन द्विवेदी
– वाहन चेकिंग अभियान में पांच अपराधी गिरफ्तार, आग्नेयास्त्र बरामद
संवाददाता। मोतिहारी।
मोतिहारी जिले के केसरिया – चकिया रोड में नहर चौक के समीप एसपी के निर्देश पर जारी वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पांच अपराधियों को एक आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ करने के साथ ही लूट कांड का भी पटाक्षेप हुआ। गिरफ्तार अपराधियों में पूर्व के लूट कांड में शामिल रहे अपराधी भी शामिल हैं।

















