चंपारण की खबर -::
-तरंग मीडिया के नाम फर्जी पत्रकारिता और ब्लैकमेल करने वाला गिरफ्तार, फर्जी कागजात बरामद
मोतिहारी / राजन द्विवेदी।
तरंग मीडिया के नाम पर फर्जी पत्रकारिता और नौकरी एवं वीडियो बना कर ब्लैकमेल करने वाले को मोतिहारी के छतौनी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके साथ ही कई चौकाने वाली बातो का खुलासा किया है। फर्जी पत्रकार नौकरी के नाम पर महिलाओं से अवैध संबंध बनाने के बाद उसका वीडियो वाॅयरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था।उक्त फर्जी पत्रकार अपने को तरंग मिडिया का संपादक बताता था। उसने दो नाम दो आधार, दो चरित्र प्रमाण पत्र और पिता का नाम भी दो व्यक्ति के नाम से बरामद किया। गिरफ्तार युवक का असली नाम निशांत रेजा है, पर उसने अपना नाम निशांत राजा बना लिया है। युवक मुस्लिम समुदाय से आता है। लेकिन वह अपने को हिन्दू बताने के लिए अलग एक दुसरा भी आधार कार्ड बनवा लिया है। आश्चर्य है कि दोनों में पिता का नाम भी दो है। जिस कागजात में इसका नाम निशांत रेजा है उसमें इसके पिता का नाम मोर्तिउरहमान है। वहीं निशांत राज वाले आधार में पिता का नाम राजबाबू है। जाली आधार एवं फर्जी पैन कार्ड, फर्जी चरित्र प्रमाण पत्र पुलिस ने बरामद किया है।

वास्तविक में निशांत रेजा नामक युवक पत्रकारिता में अपना नाम निशात राज के रूप में प्रचलित किया है। गिरफ्तार फर्जी पत्रकार अपने को हिन्दू बताकर एक घर में एंट्री मार लिया। उस घर में दो महिलाएं सास एवं पुतोह रहती है। जो दोनों विधवा है। उसी में यह रह कर दोनों से नौकरी एवं जमीन का विवाद सुलझाने के नाम पर पिछले कई महीनो से अवैध संबंध बनाता रहा। बाद में अश्लील वीडियो बनाकर दोनों को ब्लैकमेल करने लगा। बाद में उसके इस करतूत की जानकारी बाहर रह रहे छोटे बेटे को लगी। इस मामले को लेकर दोनों में विवाद हुआ।जिसके बाद दोनों महिला ने शहर के छतौनी थाने में आवेदन देकर अपने साथ ब्लैकमेल कर अवैध संबंध बनाने का मामला दर्ज कराया। नतीजतन फर्जी पत्रकार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।इस मामले में मोतिहारीं एसपी कान्तेश कुमार मिश्रा ने बताया कि युवक से पूछताछ की गई। उसके ऊपर अवैध संबंध का भी आरोप के साथ ही फर्जी कागजात मिले है। गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
















