चंपारण की खबर::
-अपराध की घटना अंजाम देने जा रहे दो अपराधियों को पुलिस ने दबोचा, पिस्टल बरामद
मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।
जिले के सिकरहना अनुमंडल अन्तर्गत घोड़ासहन बाजार स्थित अम्बिका पैलेस के पास से बुधवार को पुलिस ने एक पिस्टल के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों की पहचान घोड़ासहन बाजार के वार्ड नं0 14 ठठेरपट्टी मुहल्ला निवासी रूपेश कुमार तो दूसरे की पहचान झरौखर थाना क्षेत्र के झरोखर गांव निवासी लव कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष श्री शर्मा ने बताया कि दोनों युवक स्थानीय एक साथ मॉल में मारपीट एवं हंगामा करने के उद्देश्य से जा रहे थे।

जिसकी सूचना मिलते हीं थानाध्यक्ष श्री शर्मा ने पीएसआई विकास कुमार यादव को निर्देशित किया। पीएसआई विकास यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को उनकी अपराध की योजना नाकाम करते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में पीएसआई दीपक कुमार व पुलिस बल शामिल थे। वहीं गिरफ्तार दोनों युवक को पुलिस घोड़ासहन थाना लाया। जिसके बाद दोनों युवक को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।
















