Advertisement

Breaking: आम की ऊपरी डाली से लटकी मिली अज्ञात महिला का शव,हत्या की आशंका

-आम की ऊपरी डाली से लटकी मिली अज्ञात महिला का शव,हत्या की आशंका

मुुुजफ्फरपुरर।दीपक कुमार तिवारी।

पीयर थाना क्षेत्र के रत्नमनिया गांव में एक अज्ञात महिला(32) की शव आम के बगान में पेड़ से लटकती मिली है।लोगों को महिला की अन्यत्र हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने की आशंका है। गुरुवार की सुबह मॉर्निंग वॉक में निकले ग्रामीणों को सड़क के किनारे बगीचे में पेड़ के ऊपरी डाल से (काफी ऊंचाई में) लटकी हुई महिला की शव मिली। जिसके बाद इलाके में खलबली मच गई। सूचना के बाद पीयर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया।पीयर थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। वहीं पिरापुर पंचायत के पूर्व मुखिया प्रवीण कुमार ठाकुर ने बताया कि मृतका शादीशुदा थी। दो बच्चे एवं पहले पति को छोड़कर वह यहां रत्नमनिया में युवक राजेश कुमार पासवान के साथ उसके मौसी के यहां तकरीबन साल भर से रहती थी। लोगों का बताना है कि वह पड़ोसी समस्तीपुर जिले के ताजपुर-कोठिया गांव की रहने वाली थी। राजेश के मौसी के घर से पश्चिम रामाशंकर राय के आम के बगीचा में जमीन से तकरीबन 20 से 25 फीट ऊपर आम के पेड़ के ऊपरी डाल में महिला का शव घाट बीनने वाली प्लास्टिक की रस्सी से टंगा था। सुबह-सबेरे ग्रामीणों की नजर पीरापुर-रत्नमनिया मुख्य मार्ग में मॉर्निंग वॉक के दौरान लोगों की नजर शव पर पड़ी।जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। उन्होंने बताया कि लोगों को आशंका है कि उसकी अन्यत्र हत्या कर शव को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पेड़ से टांग दिया गया है।

पूर्व मुखिया ने बताया कि राजेश अज्ञात महिला के साथ अपनी मौसी स्वर्गीय ननकी पासवान की पत्नी मु. सरस्वती देवी के घर में रहता था। उसकी मौसी को भी कोई बच्चा नहीं है। वह अपने भाई के बेटी को गोद ली हुई है। जिसकी शादी हो चुकी है,फिलहाल वह बाहर है।वहीं राजेश के घर रात कुछ बाहरी लोगों के साथ मछली पार्टी भी हुई थी।सुबह शव मिलने के बाद से सभी फरार भी है।
वहीं पिरापुर के वर्तमान मुखिया गुड्डू कुमार ने बताया कि मृतका की पहचान नहीं हुई है। घटनाक्रम को लेकर पुलिस को निष्पक्ष कार्यवाई करनी चाहिए।

थानाध्यक्ष बोले:
वहीं घटनाक्रम को लेकर पीयर थाना के अध्यक्ष पंकज यादव ने बताया कि सुबह अज्ञात महिला का शव मिलने की सूचना मिली।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बिना कुछ भी कहना जल्दीबाजी होगा।आत्महत्या या हत्या कुछ भी सम्भव है,हालांकि उसके अंगों पर कोई निशान नहीं है।सामान्य पहनावे में वह है।शव को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया। मृतका की पहचान के लिए पोस्टमार्टम के बाद शव को मेडिकल में ही रखा गया है।घटनाक्रम को लेकर किसी ने कोई आवेदन नहीं दिया है। पुलिस आवश्यक कार्रवाई प्रक्रिया में जुटी है।