Advertisement

लड़की के “आत्महत्या पत्र” की पुलिस टीम ने सुलझाई गुत्थी, बनारस में मिली अपहृत युवती

चंपारण की खबर::

-लड़की के “आत्महत्या पत्र” की पुलिस टीम ने सुलझाई गुत्थी, बनारस में मिली अपहृत युवती

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया में तैर रही ‘आत्महत्या पत्र” और लापता हुई लड़की की गुत्थी को एसपी कांतेश कुमार मिश्रा के कुशल निर्देशन में पुलिस टीम ने सुलझा लिया है। एसपी श्री मिश्रा ने बताया है कि बीते 29अप्रैल को मधुबन के लालबाबू साह ने अपनी पुत्री के गायब होने, घर में एक लिखित पत्र छोड़ने के साथ किसी धीरज नामक व्यक्ति पर जबरदस्ती करने का आरोप लगाते हुए आत्महत्या करने की बात का उल्लेख की सूचना दी गई थी।

जिसके बाद मधुबन थाना में प्राथमिकी दर्ज करते हुए पकड़ीदयाल डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। जिसके बाद वैज्ञानिक अनुसंधान और सूचना जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने आज आत्महत्या की गुत्थी को सुलझा दिया। साथ ही अपहृत हुई लड़की को यूपी के बनारस स्थित लंका थाना क्षेत्र से हमारी पुलिस टीम ने सकुशल ले आई है। हालांकि पुलिस टीम जांच के दौरान मिले विरोधाभासी जानकारी सहित अभी अन्य तथ्यों पर गहन जांच कर रही है। पुलिस टीम में पकड़ीदयाल डीएसपी सुनील कुमार सिंह, मधुबन इंस्पेक्टर अशोक कुमार पांडेय, मधुबन थानाध्यक्ष प्रमोद पासवान, पुअनि श्रेया सिंह, नीतू राज, महिला सिपाही संगीता कुमारी शामिल रहे।