Advertisement

तेज रफ्तार बोलेरो ने 10 लड़कियों को रौंदा, कोचिंग जाने के दौरान हुआ हादसा

-बड़ी खबर- तेज रफ्तार बोलेरो ने 10 लड़कियों को रौंदा, कोचिंग जाने के दौरान हुआ हादसा

सम्वाददाता। पटना।

बड़ी खबर बेतिया से आ रही है जहां बेतिया में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां पढ़ने के लिए कोचिंग जा रही 10 छात्राओं समेत 11 लोगों को अनियंत्रित बोलेरो ने रौद डाला, हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना लौरिया-बेतिया मुख्य मार्ग एनएच 727 की है।