-दंबगों ने मेरी बच्ची से किया गंदा काम..पुलिस 2 लाख रू में बिक गई ! शिकायत सुनते ही CM नीतीश ने DGP को फोन लगाया
सम्वाददाता। पटना।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता के दरबार में गया कि एक महिला ने गुहार लगाई. महिला ने कहा कि दबंगों ने ज्यादती की. बेटी को उठाकर ले गए और गलत काम किया. थाने में केस किया लेकिन वो लोग पैसे की बदौलत पुलिस को पैकेट में रखते हैं. टेकारी थाना की पुलिस 2 लाख रू लेकर कोई कार्रवाई नहीं कर रही. मुख्यमंत्री ने गंभीरता से शिकायत को सुना. इसके बाद डीजीपी को फोन लगाया. सीएम नीतीश ने डीजीपी से कहा कि पुलिस क्यों नहीं कार्रवाई कर रही, अभियुक्तों को क्यों नहीं गिरफ्तार किया जा रहा? तत्काल एक्शन लीजिए।
खगड़िया से आए एक फरियादी ने सीएम नीतीश से कहा कि पुलिस ने गलत केस में फंसा दिया है. हमें न्याय चाहिए। शिकायत सुनकर मुख्यमंत्री ने आदेश दिया कि डीजीपी को फोन लगाओ. इसके बाद मुख्यमंत्री ने डीजीपी से कहा कि खगड़िया से एक व्यक्ति आए हैं. आरोप है कि पुलिस ने गलत केस में फंसा दिया है. इसे देखिए।

कैमूर से आए एक युवक ने नीतीश कुमार से कहा कि हमारे जमीन का गलत जमाबंदी हो गया. हमने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई लेकिन अब तक मेरा काम नहीं हुआ है. शिकायत सुनकर मुख्यमंत्री ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव को फोन लगाया. फोन लगाकर कहा कि कैमूर से एक युवक आया है. शिकायत है कि इसकी जमीन का गलत जमाबंदी हो गया है. इसने शिकायत की लेकिन अब तक काम नहीं हुआ है. इसको देखिए। वहीं एक दूसरे फरियादी ने भी मुख्यमंत्री से कहा कि हमारे जमीन का गलत म्यूटेशन कर कब्जा कर लिया गया है.















