-कार-बाइक की टक्कर में दो की मौ’त एक घायल
बिहटा।सम्वाददाता।
राजधानी पटना से सटे बिहटा के नेऊरा थाना क्षेत्र में नेऊरा गंज के पास बिहटा-खगौल एनएच 30 पर अहले सुबह करीब साढ़े पांच बजे इनोवा कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर में मोटरसाइकिल पर तीन सवार दो की मौत हो गई वहीं एक गंभीर रूप से घायल है। जबकि इनोवा कार सवार फरार हो गया।
बताया जाता है कि पटना की ओर से इनोवा कार जिसका नंबर UP 81T0385 आ रही थी इधर बिहटा की ओर से यामाहा मोटर जिसका नंबर BR21K6917 दोनों की आमने सामने टक्कर हो गई। इस टक्कर में मोटरसाइकिल पर तीन युवक सवार थे, जिसमें एक की मौके पर मौत हो गई, दुसरा युवक की मौत अस्पताल जाने के दौरान हो गई जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्घटना अहले सुबह होने के कारण किसी को पता नहीं चल पाया, टक्कर जबरदस्त तरीके से हुई है, जहां मोटरसाइकिल की परखच्चा उखड़ गया। समय पर जानकारी मिलती तो दोनों युवक की भी जान बचाई जा सकती थी। वहीं इसी मौका का फायदा उठाकर कार सवार फरार हो गया।
वहीं एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही नेऊरा थाना की पुलिस ने दोनों युवक की शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं फरार कार सवार के लिए जांच पड़ताल कर रही है।

इस मामले में नेऊरा थानाध्यक्ष अर्चना सिन्हा ने बताया कि करीब साढ़े पांच बजे सुबह में नेऊरा गंज के पास पटना की ओर से जा रही इनोवा कार और बिहटा की ओर से आ रही मोटरसाइकिल टक्कर में मोटरसाइकिल पर तीन सवार में दो युवक की मृत्यु हो गई है वहीं तीसरे युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। इस घटना में मृत युवक की पहचान खगौल थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी विश्वबंधु के पुत्र शशांक उर्फ सिद्दार्थ कुमार उम्र 25 वर्ष वहीं दूसरे युवक की पहचान मोहित राज, पिता भगवान उपाध्याय, नोनरा गांव, पीरो भोजपुर वहीं घायल युवक शिवम सिंह, घर मौर्य बिहार खगौल के रूप में हुई है। इनके परिजनों ने बताया कि तीनों शादी समारोह में गए थे, जबकि इनोवा कार सवार फरार है, पुलिस उसका जांच पड़ताल कर रही है।















