दीपावली, काली पूजा और छठ को लेकर मुख्यमंत्री ने की -समीक्षा बैठक, मुजफ्फरपुर के डीएम और एसएसपी हुए शामिल
मुजफ्फरपुर। आगामी दीपावली, काली पूजा एवं छठ महापर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में पर्व-त्योहारों के दौरान राज्य में विधि-व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने, स्वच्छता सुनिश्चित करने तथा आम लोगों की सुविधा के लिए आवश्यक इंतजाम करने को लेकर समीक्षा की गई।

इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक शामिल हुए। बैठक में पर्वों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने और प्रशासनिक तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाने पर चर्चा हुई। प्रशासन के सामने त्योहारों के दौरान भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा, साफ-सफाई और छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं को सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी रहेगी।











