Advertisement

मनमोहन सिंह के निधन पर बिहार में 7 दिनों का राजकीय शोक घोषित

-मनमोहन सिंह के निधन पर बिहार में 7 दिनों का राजकीय शोक घोषित

-पूर्व पीएम के सम्मान में आदेश जारी

ब्यूरो।पटना।

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर 2024 को दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। उनके निधन से देशभर में शोक की लहर फैल गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अनेक बड़े नेताओं ने उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया। केंद्र सरकार ने उनके सम्मान में सात दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया। इसी क्रम में बिहार सरकार ने भी डॉ. मनमोहन सिंह के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए 26 दिसंबर 2024 से 1 जनवरी 2025 तक सात दिनों का राजकीय शोक घोषित किया है।
बिहार सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि डॉ. मनमोहन सिंह का निधन देश के लिए एक बड़ी क्षति है। उनके सम्मान में राजकीय शोक की अवधि के दौरान सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।

इस अवधि में किसी भी प्रकार के सरकारी समारोह या मनोरंजन से संबंधित कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।
डॉ. मनमोहन सिंह का राजनीतिक और आर्थिक क्षेत्र में योगदान अतुलनीय है। एक प्रख्यात अर्थशास्त्री के रूप में उनकी पहचान थी, और प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने देश को प्रगति के पथ पर अग्रसर किया। उनके कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण आर्थिक सुधार हुए, जिनमें 1991 के आर्थिक उदारीकरण के फैसले ने भारतीय अर्थव्यवस्था को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई।