Advertisement

छठवें अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में हाजीपुर की नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति को मिला प्रशंसनीय पुरस्कार

-छठवें अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में हाजीपुर की नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति को मिला प्रशंसनीय पुरस्कार

हाजीपुर, 19 सितंबर। नवी मुंबई में आयोजित छठवें अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन-2026 के दौरान नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, हाजीपुर को प्रशंसनीय श्रेणी में पुरस्कार से सम्मानित किया गया। समिति की ओर से यह सम्मान श्रीमती सविता गेडाम, मुख्य राजभाषा अधिकारी सह प्रधान मुख्य सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर, हाजीपुर ने प्राप्त किया। इस अवसर पर नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, हाजीपुर के सदस्य सचिव एवं उप महाप्रबंधक (राजभाषा) श्री केशव त्रिपाठी भी उपस्थित रहे।


उल्लेखनीय है कि हाजीपुर नगर के सभी केंद्र सरकार के कार्यालय, उपक्रम एवं बैंक सहित अन्य संबंधित संस्थान नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति के सदस्य कार्यालय हैं। पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक समिति के पदेन अध्यक्ष होते हैं।
नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति केंद्र सरकार के कार्यालयों में राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार एवं कार्यान्वयन को समन्वित रूप से गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। नवी मुंबई में आयोजित सम्मान समारोह में देशभर में गठित विभिन्न नगर राजभाषा कार्यान्वयन समितियों के सदस्य सचिव और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।