Advertisement

‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष से गूंजा केवटसा, बागमती की ओर उमड़ा आस्था का सैलाब

-‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष से गूंजा केवटसा, बागमती की ओर उमड़ा आस्था का सैलाब

दीपक कुमार/ गायघाट

गायघाट/मुजफ्फरपुर। केवटसा पंचायत के ब्रह्म स्थान मंदिर प्रांगण से भगवान गणेश की भव्य विसर्जन यात्रा निकली तो पूरा इलाका ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा और ढोल-नगाड़ों के बीच प्रतिमा विसर्जन यात्रा बागमती नदी की ओर रवाना हुई।
विसर्जन यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ माताएं-बहनें और युवा शामिल हुए।

श्रद्धालु पूरे उत्साह और भक्तिभाव के साथ गणपति की प्रतिमा को लेकर आगे बढ़े। जगह-जगह लोगों ने गणेश भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
जुलूस के दौरान भक्ति, उल्लास और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। जयघोष और भक्तिमय माहौल के बीच विसर्जन यात्रा एनएच-27 के रास्ते बागमती नदी की ओर बढ़ती रही। पूरे क्षेत्र में गणेशोत्सव को लेकर उत्साह का माहौल बना रहा।