Advertisement

ससुराल आये युवक का शव रेलवे ट्रैक के पास मीली!

-ससुराल आये युवक का शव रेलवे ट्रैक के पास से मीली;हत्या या दुर्घटना?

 

वैशाली / मोहन कु. सुधांशु।

मुज़फ्फरपुर -हाजीपुर रेलखंड के गोरौल रेलवे ट्रैक के बगल मे एक करीब 24 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध हालत मे बरामद की गयी है। युवक अपने ससुराल इसी थाना क्षेत्र गोरौल बहादुरपुर गाँव आया हुआ था। बताया गया है की नशे की हालत मे ससुराल मे गली गलौज किया और वहा से यह कहते हुऐ चला की कही शादी मे जाना है।

लौटने के क्रम मे वह अपनी वाईक को 22 नंबर रेलवे गुमटी के पूर्वी गेट से कुछ दुरी पर पक्की सड़क के किनारे लगाकर रेलवे ट्रैक से दक्षिण की ओर चलने लगा। यह घटना मंगलवार रात करीब 8-9की बीच की बताई गयी है। इसीबीच होम  सिंग्नल के बगल मे करीब 12-15 फिट गहरे गढ़े से उसके शव को देखा गया। इसकी सुचना स्थानीय पुलिस को दी गयी। इसी दौरान घटना की सुचना मृतक के परिजन के घर मुज़फ्फरपुर जिले के सरैया थाना अंतर्गत भूअल वहिलवारा गाँव निवासी उसके पिता उपेंद्र सिंह को दी गयी। उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुये इसकी सुचना अपने अन्य संबंधी पीरापुर बभन टोली गाँव निवासी को दिया। उनलोगो ने इसकी सुचना गोरौल पुलिस को दी और बताय की उसके संबंधी राजवीर सिंह (24)की हत्या उसके ससुराल बालो ने शव को रेलवे ट्रैक के बगल मे साक्षय छुपाना के नियत से वहा फेक दिया है। गोरौल थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने देर रात ही मृतक के ससुर जलाधंर सिंह, इनकी पत्नी छोहरी देवी और मृतक की पत्नी निशा देवी को हिरासत मे ले लिया।

उपेंद्र की शादी मात्र नौ महीने पहले फरवरी 2022 मे हुई थी। मृतक पुणे मे बिजली का ठीकेदारी करता था। पत्नी को साथ रखता था पत्नी के साथ बरावर मारपीट करता था। निशा के शरीर पर बेरहमी से मारपीट का निशान भी देखने को मिला है। मृतक शराब के नशे मे रहता था। कुछ लोगो ने बताया की और भी कईn तरह के नशा का सेवन करता था।

पत्नी पर भी दूसर से अबैध संबंध होने की शंका उपेंद्र किया करता था। मंगलवार की रात ससुराल मे नशे की हालत मे गली – ग्लोज किया था मृतक के माथे पर जख्म का निशान पाया गया है। मृतक के परिजन का कहना है की मरने के पहले उसने मोबाईल से अपनी माँ से बात किया था और बताया की हमरा छुरा मार देलक।

दूसरी ओर कुछ आसपास के लोगो ने बताया की वह युवक वाईक लगाने के बाद रेलवे ट्रैक के पूर्वी लेन से जाते देखा गया था रेलवे  गुमटी नंबर 22 पर डियूटी मे  तैनात विजय नामक रेलकर्मी भी देखा था इसी दौरान एक मालगारी क्रॉस किया। यह भी आशंका है की उक्त ट्रेन के झटके से उसकी मौत होई हो?

इसकी सुचना मंगलवार की रात को ही मुज़फ्फरपुर जीआरपी को दी गयी। बुधवार सुबह  साढ़े 9 बजे  तक तक इसकी सुधी नहीँ ली। सिर्फ यह कहते रहे की अब आ रहे है, लेकिन गोरौल थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने जीआरपी को बताया की शव नहीँ उठने के कारण रेलवे ट्रैक पर देखने बालो की भीड़ है। कही ऐसा न हो की कोई दूसरी हादसा हो जाये। भीड़ को रेलवे ट्रैक से हटाने मे शर्दी के समय मे पशिना निकल रही थी।आखिरकार जीआरपी नहीँ आयी तो स्थानीय पुलिस ने शव को हटाया और पोस्टमाटम के लिये भेजा।

थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने पूछे जाने पर बताया की मामला संदिग्ध लगता है। वैसे पूछताछ के लिये मृतक के ससुराल के तीन लोगो की हिरासत मे लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही  जानकरी होंगी की हत्या है या ट्रेन के झटके से उसकी मौत हुई है। मृतक के परिजन ने हत्या की लिखित शिकायत की है।