Advertisement

तुर्की में भीषण भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 7.8 मापी गई, बड़ी तबाही

-तुर्की में भीषण भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 7.8 मापी गई, बड़ी तबाही

सम्वाददाता।तुर्की।

तुर्की में 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के झटके से बड़ी तबाही की खबर है. तुर्की में ये भूकंप गाजियांटेप के पास आया है. इस शक्तिशाली भूकंप के कारण बड़ी तबाही होने की खबरें सामने आ रही हैं. तुर्की के साथ ही सीरिया में भी इस भूकंप से तबाही हुई है. यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे ने सोमवार को कहा कि दक्षिणी तुर्की में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया है. यूएसजीएस के मुताबिक भूकंप जमीन से करीब 24.1 किलोमीटर (14.9 मील) की की गहराई पर आया है. इसका केंद्र तुर्की के गाजियांटेप प्रांत के नूरदागी से 23 किलोमीटर (14.2 मील) पूर्व में स्थित है.