-24 घंटे में 5 देशों में भूकंप… तुर्की में तबाही की भविष्यवाणी करने वाले रिसर्चर की बात होगी सच?
एजेंसी।
पिछले 24 घंटे में 5 देशों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. अफगानिस्तान और तजाकिस्तान में गुरुवार सुबह भूकंप आया. तजाकिस्तान में आए भूकंप की तीव्रता 7.2 बताई जा रही है. तो अफगानिस्तान में आए भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.8 थी. भूकंप का असर चीन सीमा से सटे इलाकों में भी रहा. तुर्की के एंटिऑक में स्थानीय समयानुसार सुबह 04.42 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता 4.2 थी. इससे पहले बुधवार को भारत में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए.
अफगानिस्तान में भूकंप गुरुवार सुबह 06.07 मिनट पर आया. भूकंप का केंद्र फैजाबाद से 265 किलोमीटर दूर स्थित था. हालांकि, भूकंप से किसी भी तरह के जानमाल की खबर सामने नहीं आई है. – तजाकिस्तान में सुबह 6:07 बजे 6.7 तीव्रता का भूकंप आया. चीन से लगी सीमा के पास भूकंप का असर देखने को मिला है.

– तुर्की के एंटिऑक में स्थानीय समयानुसार सुबह 04.42 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता 4.2 थी. – भारत में दिल्ली एनसीआर में बुधवार दोपहर में भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप का केंद्र नेपाल में था. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.8 थी. नेपाल के जुमला से 69 किमी दूर इसका केंद्र था. हालांकि, दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके काफी हल्के थे. – इससे पहले बुधवार को दोपहर 1.30 बजे उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता 4.4 थी. भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ से 143 किमी दूर जमीन के 10 किलोमीटर भीतर थी.
तुर्की-सीरिया में 6 फरवरी को भूकंप आया था. इसमें 46000 लोगों की मौत हुई है. लाखों लोग बेघर हो गए. नीदरलैंड के एक रिसर्चर फ्रैंक हूगरबीट्स ने भूकंप से तीन दिन पहले ही भारी तबाही की भविष्यवाणी की थी. इतना ही नहीं फ्रैंक हूगरबीट्स ने भारत, अफगानिस्तान और पाकिस्तान के आसपास भूकंप के बड़े झटके लगने का अनुमान लगाया है. ऐसे में सवाल है कि क्या भारत और आसपास के देशों में हाल ही में आए ये झटके बड़ी तबाही का संकेत तो नहीं हैं.















