-फोरलेन सड़क पर अज्ञात स्कॉर्पियो के रौंदने से मरे मजदूरों का शव गांव पहुंचते हीं परिजनों में मच गया कोहराम
मुजफ्फरपुर। दीपक कुमार तिवारी।
चंदन बखरी में मेडिकल कॉलेज के पास फोरलेन सड़क पर हुई सड़क दुर्घटना में पीयर थाना क्षेत्र के दो मजदूरों की मौत के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद शुक्रवार की शाम गांव लगाया गया।जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बड़गांव पंचायत के मुखिया मोहम्मद सत्तार ने बताया कि बड़गांव तथा सिमरा गांव के 4 मजदूर शहर में मजदूरी कर गाड़ी पकड़ने के लिए मेडिकल ओवरब्रिज के समीप फोरलेन सड़क के किनारे खड़े थे। इसी दौरान शहर से दरभंगा की तरफ जा रहा एक अज्ञात तेज रफ्तार स्कार्पियो ने इन मजदूरों को रौंद दिया।हादसे में मौके पर बड़गांव के मजदूर दिनेश कुमार सहनी (34) की मौत हो गई, जबकि विनय कुमार सहनी (25) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका भी शहर में इलाज के दौरान मौत हो गया। वहीं घटना में सिमरा के चंदन भगत (27)तथा संजीत राम (26) गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसका इलाज शहर के प्राइवेट अस्पताल में कराया जा रहा है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। यह घटनाक्रम गुरुवार की देर शाम की बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन एवं पड़ोसी घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक के शव को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए मेडिकल ले जाया गया। जहां शुक्रवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बड़गांव पंचायत के मुखिया मो. सत्तार ने बताया कि घटनाक्रम को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक जानकारी दी गई है। घटना में शामिल स्कॉर्पियो का कोई अता पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया है।शुक्रवार की शाम गांव शव पहुंचते हीं परिजनों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर जुट गए। घटनाक्रम से परिजन,पड़ोसी तथा स्थानीय लोग काफी गमजदा हैं।
















