-सेभ नेशन, सेभ कॉन्स्टीट्यूशन के नारे के साथ पत्रकारों ने निकाली रैली
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर
जनकपुरधाम में शुक्रवार को नेपाल पत्रकार महासंघ धनुषा के बैनर तले पत्रकारों ने “सेभ द नेशन, सेभ द कॉन्स्टीट्यूशन” के नारे के साथ रैली निकाली। पत्रकार हाथों में तख्तियां लिए नगर परिक्रमा में शामिल हुए।

रैली का नेतृत्व महासंघ धनुषा के अध्यक्ष पूरन गुप्ता ने किया। इस दौरान प्रेस स्वतंत्रता सेनानी राम भरत साह, मधेश प्रदेश पत्रकार महासंघ के पूर्व अध्यक्ष राजेश कुमार कर्ण, उपेंद्र भगत नागवंशी, कुलदीप दास सहित दो दर्जन से अधिक पत्रकार मौजूद रहे।
कार्यक्रम में पत्रकारों ने कहा कि संविधान और राष्ट्र की रक्षा के लिए चौथा स्तंभ हमेशा अग्रसर रहेगा और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्षरत रहेगा।














