-सरस्वती देवी की पुण्यतिथि पर विद्यालय को सामग्री प्रदान, वृक्षारोपण भी किया गया
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर।
समाजसेविका सरस्वती देवी की पाँचवीं पुण्यतिथि पर जनकपुरधाम बार्ड-23 के बार्डाध्यक्ष राघवेन्द्र साह के नेतृत्व में लादोबेला (जनकपुरधाम-जलेश्वर राजमार्ग के पास) वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर गोविंद सेवा समिति, रविन्द्र स्मृति प्रतिष्ठान, संचार विकास केन्द्र तथा जनकपुरधाम बौद्धिक समाज की ओर से श्री राम-लक्ष्मण राष्ट्रीय आधारभूत विद्यालय को संयुक्त रूप से दस डेस्क-बेंच प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने सरस्वती देवी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे प्रेस स्वतंत्रता सेनानी स्व. राजेश्वर नेपाली की धर्मपत्नी थीं। उन्होंने प्रजातंत्र आन्दोलन के दौरान अपने पति को हर कदम पर सहयोग दिया और हौसला बढ़ाया। जब राजेश्वर नेपाली जेल में बंद थे, तब सरस्वती देवी ने परिवार और बच्चों की देखभाल के साथ-साथ महिलाओं को संगठित कर आन्दोलन में सक्रिय योगदान दिया।
इस मौके पर नेपाली कांग्रेस के नेता केवल शर्मा, प्रो. रमेश साह, पत्रकार श्री नारायण साह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।














