Advertisement

मधेश समस्या पर हुआ विचार गोष्ठी

-मधेश समस्या पर हुआ विचार गोष्ठी

जनकपुरधाम।मधुकर

मधेश में आर्थिक, सामाजिक, शैक्षिक तथा स्वास्थ्य क्षेत्र में जनकपुरधाम में विशेष विचार गोष्ठी
गुरुवार को आयोजित किया गया।
मारवाड़ी सेवा समिति द्वारा आयोजित इस बिचार गोष्ठी का कार्यक्रम में आयोजित इस विचार गोष्ठी का प्रमुख अतिथि मधेशी आयोग के अध्यक्ष विजय दत्त थे।इस विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि मधेश के साथ खस शासक भेदभाव कर रही हैं। मधेशी को जहां समान अधिकार से बंचित रखा गया है।

वहीं शिक्षा, स्वास्थ्य में भेदभाव कर रही है। वक्ताओं ने कहा कि इसके लिए विभिन्न संघ,संस्थाओं को आवाज उठाना चाहिए।निर्मल कुमार चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में विजय कुमार गुप्ता, राष्ट्रीय मुक्ति पार्टी के संस्थापक सदस्य तथा हिन्दी भाषा अभियानी रमन पांडेय, जनकपुरधाम उद्योग वाणिज्य संघ के पूर्व अध्यक्ष जीतेन्द्र महासेठ, नेपाल औषधि व्यवसायी संघ धनुषा जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार अग्रवाल,नथुनी लाल दास,मनीष रमण साह सहित बुद्धिजीवी , समाजसेवी की सहभागिता थी।