Advertisement

भारत कला भवन में 20वीं राय कृष्णदास स्मृति व्याख्यानमाला आयोजित 

-भारत कला भवन में 20वीं राय कृष्णदास स्मृति व्याख्यानमाला आयोजित

वाराणसी। भारत कला भवन संग्रहालय के सभागार में मंगलवार को 20वीं राय कृष्णदास स्मृति व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। इस वर्ष की व्याख्यानमाला के मुख्य वक्ता बिहार संग्रहालय, पटना के महानिदेशक श्री अंजनी कुमार सिंह रहे। उन्होंने “Reimagining Museums: The Vision Behind the Bihar Museum” विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

श्री सिंह ने अपने व्याख्यान में बिहार संग्रहालय के निर्माण से लेकर कलाकृतियों के चयन और उनके संरक्षण की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने संग्रहालय के विकास की चुनौतियों और उसके दूरगामी महत्व को श्रोताओं के समक्ष रखते हुए कहा कि किसी भी संग्रहालय की आत्मा उसकी प्रदर्शनी और वहां प्रस्तुत की गई कलाकृतियों के संवेदनशील प्रदर्शन में निहित होती है।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के कला इतिहास विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. कल्याण कृष्ण ने की। भारत कला भवन के निदेशक प्रो. श्रीरूप रायचौधुरी, उपनिदेशक डॉ. निशांत सहित अनेक प्रख्यात विद्वान एवं प्राध्यापक इस अवसर पर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित प्रमुख विद्वानों में प्रो. सुनील कुमार विश्वकर्मा, प्रो. उषा रानी तिवारी, प्रो. मदन लाल गुप्त, प्रो. ज्योति रोहिल्ला राणा, डॉ. प्रवीण सिंह राणा, डॉ. स्वतन्त्र कुमार सिंह, डॉ. शैलेन्द्र कुमार सिंह, प्रो. ध्रुव कुमार सिंह, श्री पुलकित गर्ग, डॉ. अनिल कुमार सिंह, श्री सुधीर कुमार सिंह तथा प्रो. प्रभाकर सिंह शामिल रहे।

इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के प्राध्यापक, छात्र-छात्राएँ तथा भारत कला भवन के सभी कर्मचारीगण भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन सहायक संग्रहाध्यक्ष डॉ. दीपक भरथन अलथुर एवं डॉ. देवेन्द्र बहादुर सिंह ने संयुक्त रूप से किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन भारत कला भवन की सहायक संग्रहाध्यक्ष डॉ. प्रियंका चन्द्रा ने दिया।