Advertisement

नेपाल: ‘सगर राति दीप जरय’साहित्य संगोष्ठी 30 को नरहिया में होगी आयोजित

-‘सगर राति दीप जरय’साहित्य संगोष्ठी 30सितंवर को नरहिया में होगी आयोजित।

जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर।

‘सगर राति दीप जरय’साहित्य संगोष्ठी मधुबनी जिला के नरहिया शांति निकेतन पब्लिक स्कूल नरहिया में 30सितंवर को नरहिया में आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में श्रीमती नूतन झा के पद्द संग्रह(हमर मीठा बैना), सुश्री पल्लवी मंडल के कविता संग्रह (ढाई अक्षर प्रेम का), श्री रामेश्वर प्रसाद मंडल के पद्द उपन्यास (बगवार), श्री राम विलास साहू काकविता संग्रह (खुला आसमान धरती की गोद में), जगदीश प्रसाद मंडल का कथा संग्रह (एकलव्यपन), (एक चुटकी खुशी ), ओम प्रकाश झा के स्पेशल परमिट (बीहैन एवं लघु कथा संग्रह), कोन रागक ई तान खन अप्पन खनआन(ग़ज़ल संग्रह), केयो बूझि नहिं सकल हमरा (ग़ज़ल संग्रह),जनक लाल मंडल के चयनित कथा ( कथा संचयन), डा.उमेश मंडल के चौपहलचेहरा ( गद्दांश संकलन) कुल 11पुस्तकों का लोकार्पण किया जाएगा।

‘सगरराति जरय’का संयोजक कवि तथा कथाकार राम विलास साहू ने कहा है कि 30सितंबर को शाम 6बजे से रात भर कथाका पाठ चलता रहेगा।’सगर राति दीप जरय ‘साहित्य संगोष्ठी में भारत -नेपाल के लब्धप्रतिष्ठ साहित्यकार भाग लेंगे।