-राम युवा कमिटी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर। जनकपुरधाम में सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली राम युवा कमिटी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री कृष्ण प्रसाद यादव रहे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री कृष्ण प्रसाद यादव ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र का मुख्य स्तंभ होते हैं। राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने राम युवा कमिटी की सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय योगदान की सराहना करते हुए कहा कि नवरात्रि और विवाह पंचमी जैसे महत्वपूर्ण आयोजनों में कमिटी की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है।

सरोज कुमार साह की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष विजय कुमार साह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिव ठाकुर, उपाध्यक्ष दीपक कुमार साह, महासचिव सुभाष चन्द्र साह, सचिव लोकेश्वर झा और कोषाध्यक्ष विनय साह सहित सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। सदस्यों में अमर ठाकुर, संदीप कुमार साह, जीतेन्द्र कुमार भगत, महावीर साह (गोपाल), धर्मेंद्र साह तथा सुदीप कुमार भंडारी शामिल रहे।
शपथ ग्रहण के बाद निवर्तमान अध्यक्ष सरोज कुमार साह ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष विजय कुमार साह को कमिटी की जिम्मेदारी सौंपी।
समारोह में जनकपुरधाम के पूर्व मेयर बजरंग प्रसाद साह, जनकपुरधाम उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र भंडारी, प्रमोद कुमार चौधरी, निर्मल चौधरी, मनीष रमण साह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।












