-जेन जी प्रदर्शन में मौत का आंकड़ा 55 पहुंचा, 400 से अधिक घायल
काठमांडू।मधुकर।
नेपाल में जेन जी द्वारा भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के खिलाफ किए गए आंदोलन ने भयावह रूप ले लिया है। मंगलवार को हुए प्रदर्शन में पुलिस गोलीबारी और हिंसा के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 55 हो गई है। यह जानकारी नेपाल प्रहरी के प्रवक्ता विनोद घिमिरे ने दी।
सबसे ज्यादा मौतें काठमांडू में हुईं, जहां 48 लोगों ने जान गंवाई। इटहरी में 2, वर्दीवास (सगुन मिथिला) में 1 और विराटनगर के भाटभटेनी मॉल से 4 अधजले शव बरामद किए गए हैं। इन शवों की पहचान और लिंग का अभी तक पता नहीं चल सका है।

सूत्रों के अनुसार, अभी भी बड़ी संख्या में युवा लापता बताए जा रहे हैं। वहीं, इस आंदोलन में नेपाल भर में 400 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पत्रकारों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने इस घटना को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और लोकतंत्र पर गंभीर हमला बताया है।














