Advertisement

जानकी मंदिर में ब्रिटिश राजदूत ने मनायी शादी की सालगिरह

-जानकी मंदिर में ब्रिटिश राजदूत ने मनायी शादी की सालगिरह

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर।

नेपाल में ब्रिटिश राजदूत रॉब फेन और उनकी पत्नी जूलिया फेन ने अपनी 22वीं शादी की सालगिरह ऐतिहासिक जानकी मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाई। शनिवार सुबह आयोजित इस खास अवसर पर स्वस्तिवाचन और धार्मिक अनुष्ठान किए गए।

राजदूत दंपत्ति ने पारंपरिक नेपाली परिधान पहनकर इस आयोजन में भाग लिया। कार्यक्रम में जानकी मंदिर के महंत राम रोशन दास, मधेश प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष रामचन्द्र मंडल और जनकपुरधाम उपमहानगरपालिका के मेयर मनोज कुमार साह भी उपस्थित रहे।

राजदूत रॉब फेन ने कहा, “जानकी मंदिर प्रेम, आस्था और विश्वास का प्रतीक है। इसी कारण हमने अपनी शादी की सालगिरह यहां मनाने का निर्णय लिया।”

नेपाल सरकार द्वारा जनकपुर को विवाह पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की नीति की सराहना करते हुए उन्होंने इसे संस्कृति और पर्यटन को बढ़ावा देने का सकारात्मक कदम बताया।

#जानकीमंदिर #ब्रिटिशराजदूत #शादीकीसालगिरह #जनकपुरधाम #विवाहपर्यटन