-जमीनी विवाद में मुखिया के चाचा की बेरहमी से हत्या कर शव को बूढ़ी गंडक नदी में फेंका
बन्दरा। दीपक।
पियर थाना क्षेत्र अंतर्गत बूढ़ी गंडक नदी के देदौल घाट के करीब नदी की पानी में मंगलवार की सुबह नग्नावस्था में एक शव मिली। उसके शरीर पर मारपीट एवं कटने के कई निशान थे। लिहाजा पुलिस एवं मौजूद लोगों का बताना था कि बेरहमी से मारपीट कर तथा धारदार हथियारों से उसकी हत्या के बाद शव को नदी में फेंक दिया गया है।घटनास्थल सकरा थाना क्षेत्र का हिस्सा बताया गया।जहां नदी के ढाला के पास एक मड़ई में खून के धब्बे,चप्पल,आधारकार्ड आदि पड़े मिले।वहीं शव मिलने का स्थल पियर थाना का क्षेत्र है।जहां से पियर थाना की पुलिस ने शव पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए एसकेएमसीएच भेजा।परिजनों के अनुसार घटना का कारण जमीनी विवाद है।

मौके पर मौजूद बन्दरा प्रखण्ड के रामपुरदयाल पंचायत के मुखिया ब्रजेश कुमार उर्फ मोना ने बताया की मृतक सुनील ठाकुर(40) उनके चाचा हैं।जमीनी विवाद में उनकी बेरहमी से हत्या कर शव को नदी में फेंका गया है। सूचना पर पहुंची पियर थाने की पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया में जुट गयी।
वहीं पीयर थाना के अध्यक्ष रवि कुमार ने देर शाम बताया कि शव देखने से लगता है कि किसी धारदार हथियार से उसकी हत्या की गई है।उसके शरीर पर कटने एवं चोट के कई निशान थे।घटनास्थल सकरा क्षेत्र एवं शव मिलने का स्थल पीयर क्षेत्र में है।शव को मेडिकल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। स्वजन के आवेदन के आधार पर घटनाक्रम की प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
मृतक के भाई ने प्राथमिकी के लिए दिया आवेदन,4 नामजद:
घटनाक्रम को लेकर पियर थाना क्षेत्र के रामपुरदयाल के रामबाबू ठाकुर उर्फ रम्भु ठाकुर ने पियर थाना को आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। दिए आवेदन में कहा गया है कि 2 जनवरी की संध्या करीब 5बजे ग्रामीण जयशंकर त्रिवेदी, नवल किशोर त्रिवेदी, ब्रज भूषण ठाकुर एवं पल्लव कुमार एकजुट होकर उसके दरवाजे पर आकर उसके छोटे भाई सुनील ठाकुर को खोजने लगा तथा रजिस्ट्री कराई गई पैतृक संपत्ति का बकाया पैसा देने का बहाना कर उसके भाई सुनील ठाकुर को लेकर चले गए। देर रात तक भाई के घर नहीं लौटने पर काफी खोजबीन किया गया, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। आज सुबह उसके भाई का शव बूढ़ी गंडक नदी में होने की सूचना मिली। आवेदन में बकाया पैसा पचाने के उद्देश्य से मृतक की हत्या कर शव नदी में फेंक देने का आरोप लगाया गया है।













