Advertisement

कांटी में स्कार्पियो की ठोकर से एक बच्चे की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

-कांटी में स्कार्पियो की ठोकर से एक बच्चे की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

सम्वाददाता। कांटी।

कांटी थाना अंतर्गत पानापुर करियात ओपी क्षेत्र के हरपुर गणेश चौक के समीप की बताई जा रही है घटना।

मृतक की पहचान सर्वेश कुमार उम्र लगभग 10 वर्ष पिता संतोष कुमार ग्राम हरपुर गणेश निवासी के रूप में हुई है।

मामले की जानकारी के बाद पुलिस निरीक्षक सह ओपी अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह ने पूरे दल – बल के साथ पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर सड़क जाम समाप्त कराया एवं शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजवाया।