Advertisement

स्पॉट: ताजपुर में दिनदहाड़े ज्वेलरी की दुकान में लूट के बाद फायरिंग, पकड़े गए अपराधियों की जमकर हुई धुनाई

-ताजपुर में दिनदहाड़े ज्वेलरी की दुकान में लूट के बाद फायरिंग, पकड़े गए अपराधियों की जमकर हुई धुनाई

 

– स्थानीय लोगो ने अपराधी के बाइक को नीम चौक पर आग के हवाले कर किया उग्र प्रदर्शन ।
-घटना के विरोध में स्वर्ण दुकानदार समेत स्थानीय दुकानदार ने दुकान को बंद किया ।

ताजपुर । यशवंत।

थाना क्षेत्र के एस एच 49 ताजपुर – समस्तीपुर पथ के नीम चौक स्थित एक ज्वेलरी की दुकान में मंगलवार की सुबह दो बाइक पर सवार छह अपराधियों ने लूटपाट की घटना का अंजाम दिया । लूटपाद के बाद अपराधियों ने पुलिस की गाड़ी को देखकर गोली फायरिंग करते हुए भागने लगा । इस दौरान स्थानीय लोगों ने भाग रहे चार अपराधियों को पकड़कर जमकर धुलाई कर दिया । गोलीबारी में एक स्थानीय शख्स को गोली लग गई । स्थानीय लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए रेफरल हॉस्पिटल ताजपुर में भर्ती कराया जहां से डॉक्टर ने जख्मी को सदर हॉस्पिटल रेफर कर दिया । वही गंभीर हालत में चारों अपराधियों को पुलिस ने इलाज के लिए समस्तीपुर में भर्ती कराया । घटना स्थल से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह नीम चौक स्थित सोनी ज्वेलर्स के संचालक मो. जकी जैसे ही अपना दुकान खोला इसी दौरान दो बाइक पर सवार छह अपराधी दुकान के पास बाइक लगाकर पांच अपराधी दुकान में घुसकर पिस्टल के बल पर दुकान से रखे जेवर से भरे चार बैग को लूटकर भागने लगा ।

इसी दौरान पुलिस की गाड़ी को देखते हुए अपराधी ने बाइक को छोड़कर सड़क पर फायरिंग करते हुए भागने लगा । पुलिस एवं स्थानीय लोगों के खदेड़ कर विभिन्न मार्गों से चार अपराधी को गिरफ्तार कर लिया वही दो अपराधी भाग गया । इसी दौरान दरगाह रोड के एक दुकानदार ने एक अपराधी को पकड़ने की कोशिश किया तो बदमाश ने उसे पेट में गोली मार दिया । जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया । जख्मी दुकानदार स्थानीय मो.अब्राहिम के पुत्र असरफ अली (50वर्ष) बताया गया । स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए उसे रेफरल हॉस्पिटल लाया जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने उसे समस्तीपुर रेफर कर दिया । घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने अपराधी के बाइक को आग के हवाले कर सड़क जाम कर दिया । वहीं घटना के विरोध में स्थानीय स्वर्ण दुकानदार समेत अन्य दुकानदारों ने अपनी दुकान बंद रखा । घटना की सूचना पर सदर डीएसपी एस ए फाखरी ने मौके पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुट गए । पत्रकार को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की अपराधियों ने सोनी ज्वेलर्स में लूटपाट करने की प्रयास किया । स्थानीय लोगों की सजगता से चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है । दो अपराधी भाग गया है । पूरे मामले की गहन छानबीन की जा रही है ।