नवीन कुमार वर्मा।समस्तीपुर(बिहार)।
ताजपुर थाना क्षेत्र के चकपहार पंचायत में नून नदी में डूबने से दो किशोरी की मौत हो गई है।मृतक दोनों किशोरी वार्ड संख्या 13 निवासी मो.अली की 14 वर्षीय पुत्री सहाना खातून और मो. कलाम की 12 वर्षीय तबस्सुम खातून बतायी गयी है।पड़ोस की दोनों सहेली नून नदी में स्नान करने गयी थी।

दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़ कर नदी में प्रवेश कर स्नान कर रही थी।नदी में स्नान करते समय अचानक पांव फिसल जाने के कारण गहरे पानी में डूब गई घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों द्वारा दोनों बच्ची की शव को नदी से निकालने का प्रयास कई घंटों से जारी रहा नदी की तेज धारा के कारण ग्रामीणों के अथक प्रयास के बावजूद अब तक लाश निकालने में सफलता नहीं मिल पायी है।







इसकी सूचना स्थानीय विधायक एवं ताजपुर थाने की पुलिस को दी गई है।वंही विधायक द्वारा इसकी जानकारी सदर एसडीओ को देते हुए गोताखोर दल को बुलाकर शीघ्र लाश निकलवाने का निर्देश दिया गया है। जिला प्रशासन द्वारा एनडीआरएफ की टीम को घटनास्थल पर भेजा गया है,इस घटना से शोकाकुल परिजनों सहित संपूर्ण चकपहार पंचायत में कोहराम मचा हुआ है।




नदी के तट पर शोकाकुल लोगों की भीड़ उमड़ी हुई है। मौके पर ताजपुर थाने के एएसआई अलख नारायण तिवारी पुलिस बलों के साथ मौजूद हैं।वंही कई घंटों से एनडीआरएफ की टीम खोज रही लेकन अभी तक दोनों बच्चियों के शव को निकाला नही गया है















