-जनता सहयोगी बचत का 14वीं साधारण सभा भव्यता पूर्वक संपन्न
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर ।
जनता सहयोगी बचत तथा ऋण सहकारी संस्था का 14वीं साधारण सभा पजियार भवन में भव्यता पूर्वक संपन्न हुयी।
इस साधारण सभा के प्रमुख अतिथि जसपा के नेता तथा विधायक रामाशीष यादव थे।इस अवसर पर प्रमुख अतिथि पद से बोलते हुए रामाशीष यादव ने कहा कि सहकारी संस्था नेपाल में 51हजार से अधिक है। सहकारी संस्था में उपभोक्ता दैनिक, मासिक, फिक्स डिपॉजिट तथा शेयर के माध्यम से कम या अधिक राशि जमाकर एक तय समय में निश्चित राशि प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन आज नेपाल में बहुत से सहकारी संस्था। जमाकर्ताओं का राशि लेकर भाग जाते हैं। लेकिन जनता सहयोगी बचत 14साल से काम कर रहा है।यह संस्था एक अलग विश्वास कायम किया है।

Pइसलिए अपनी रकम जमा कर लाभ उठा सकते हैं। सहकारी संस्था में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।वे पति या पुत्र या अपनी आय का कुछ राशि जमा कर सकते हैं।
विशिष्ट अतिथि पूर्व मेयर लाल किशोर साह ने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद विरान, पथरीली जमीन वाली इजरायल में इसकी स्थापना हुयी। लेकिन दो दशक के बाद इजरायल कृषि, पशुपालन तथा टेक्नोलॉजी में दुनिया का विकसित राष्ट्र बन गया है। आज दुनिया इजरायल को लोहा मान रही है। कार्यक्रम में पूर्व सांसद राम अवतार पासवान,राम नरेश साह, हरि नारायण गुप्ता,उमेश साह, विष्णुदेव साह, सुजाता थापा, कविता महतो सहित कई लोगों ने विचार व्यक्त किए।














