Advertisement

Breaking: मुशहरी में कीटनाशी विक्रेताओं के प्रशिक्षण शिविर का डीएओ ने किया उदघाटन

-मुशहरी में कीटनाशी विक्रेताओं के प्रशिक्षण शिविर का डीएओ ने किया उदघाटन

दीपक। मुजफ्फरपुर।

कीटनाशी विक्रेताओं का प्रशिक्षण आत्मा सभागार संयुक्त कृषि भवन मुसहरी मुज़फ़्फ़रपुर में आयोजित किया गया। जिसमें ज़िला कृषि पदाधिकारी शीलाजीत सिंह द्वारा रासायनिक कीटनाशी के दुष्प्रभाव एवं पौधा संरक्षण पाठशाला के महत्व पर विशेष बल देते हुए दीपप्रज्वलित कर शुभारंभ किए । अनुमंडल कृषि पदाधिकारी पश्चिमी डॉक्टर विकास कुमार द्वारा अनुंसंशीत रसायन का उपयोग कैसे , कब , कितनी मात्रा में किस फसल कौन कीट व्याधि पर करे साथ ही कीट व्याधि के पहचान पर विशेष बल दिए ।

अनुमंडल कृषि पदाधिकारी पूर्वी द्वारा कीटनाशक रसायन के प्रयोग के समय क्या क्या सावधानी लिया जाएँ , सहायक निदेशक बीज विश्लेषण द्वारा बीजोपचार की तकनीक पर बल दिया गया तथा कार्यक्रम के संयोजक सहायक निदेशक पौधा संरक्षण द्वारा समेकित कीट प्रबंधन कब करे कैसे करे और फसल। सुरक्षा योजना के तहत उपादान की बिक्री के समय क्या क्या तैयारी करे । प्रशिक्षण में प्रखंड कृषि पदाधिकारी सभी उपस्थित थे । उन्हें भी योजना में अपने दायित्व की निर्वहन करे ज़िला कृषि पदाधिकारी द्वारा निदेशित किया गया ।अंत में श्री गौरी शंकर झा तकनीकी सहायक एमएफएसएम द्वारा सभा की समाप्ति की घोषणा की गई ।