-उत्पाद प्रबंधन दिवस पर कीटनाशकों के सुरक्षित प्रयोग के बारे में बताया
दीपक कुमार तिवारी। मुज़फ्फरपुर।
कोर्टवा एग्रिसाइंस द्वारा अपने जागरूकता अभियान उत्पाद प्रबंधन दिवस पर कीटनाशकों के सुरक्षित प्रयोग के बारे में किसानों को जागरूक किया गया।
मुजफ्फरपुर जिले के बन्दरा प्रखंड के मुन्नी गांव में विश्व प्रसिद्ध कंपनी कोर्टेवा द्वारा अपने जागरूकता में सैकड़ों किसानों को खेती में प्रयोग की जाने वाले कीटनाशक और केमिकल्स के सही तरीके से प्रयोग और रख रखाव के बारे में जागरूक किया।

इस जागरूकता अभियान में कोर्टेवा कंपनी के टेरिटरी मैनेजर अंशुमन पांडेय ने किसानों को सुरक्षित तरीके से कीटनाशक और केमिकल्स प्रयोग के बारे में बताया। पर्यावरण और जीव जंतुओं को बिना नुकसान पहुंचाए कीटनाशकों के सुरक्षित व्यवहार के बारे में विस्तार से किसानों को बताया गया।
वही इस संगोष्ठी में कोर्टेवा कंपनी के क्षेत्रीय प्रतिनिधि देव कुमार और संजय कुमार ने किसानों को कीटनाशक का प्रयोग करने से पहले बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जागरूक किया ।
















