Advertisement

Breaking:मुजफ्फरपुर में सोल्जर जीडी के लिए सीतामढ़ी एवं चंपारण के अभ्यर्थियों ने आजमाया अपना किस्मत

– सोल्जर जीडी के लिए अभ्यर्थी अपना किस्मत आजमाये

 

मुजफ्फरपुर(बिहार)। दीपक कुमार तिवारी।

बिहार के मुजफ्फरपुर चक्कर मैदान में चल रही सेना बहाली में सोल्जर जीडी के लिए अभ्यर्थी अपना किस्मत आजमाये। सेना भर्ती कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सीतामढ़ी एवं ईस्ट चंपारण से करीब 8,750 अभ्यर्थी शामिल हुए।

जिसमें 806 अगली प्रक्रिया के लिए चयनित हुए।चयन प्रक्रिया को लेकर अभ्यर्थियों में जबरदस्त उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। चयन प्रक्रिया में शामिल अधिकारियों ने अभ्यर्थियों को सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया के सभी ओरिजनल सर्टिफिकेट लाने का निर्देश दिया है। कोई भी फर्जी कागजात नहीं लाने के कड़ा एवं स्पष्ट निर्देश दिया गया है।