-गायघाट पुलिस की पहल रंग लाई, भटकता मिला 10 वर्षीय बच्चा एक घंटे में परिजनों से मिला
दीपक कुमार/ गायघाट
गायघाट। थाना क्षेत्र में भटकता हुआ मिला 10 वर्षीय बच्चा आखिरकार एक घंटे के भीतर अपने परिजनों से मिल गया। गायघाट पुलिस की तत्परता और खबर के प्रसार से बच्चे के परिवार तक सूचना पहुंची, जिसके बाद परिजन गायघाट थाना पहुंचे और बच्चे को सकुशल अपने साथ घर ले गए।

गायघाट थाना प्रभारी जेपी गुप्ता ने बताया कि बच्चे ने अपना नाम पियूष कुमार, उम्र 10 वर्ष, पिता ब्रज मोहन साह तथा माता फूलमती देवी और गांव का नाम जानार बताया था। इसके बाद गायघाट थाना प्रभारी जेपी गुप्ता ने बच्चे के परिजनों की तलाश के लिए आम लोगों से सहयोग की अपील की थी।
खबर प्रसारित होने के महज एक घंटे के भीतर परिजन बच्चे तक पहुंच गए। बच्चे को सकुशल परिजनों के हवाले कर दिया गया। इस तरह पुलिस की तत्परता और आम लोगों के सहयोग से एक बिछड़ा बच्चा अपने परिवार से मिल गया।












