Advertisement

जनकपुरधाम में विवाह पंचमी महोत्सव की तैयारी जोरों पर

-जनकपुरधाम में विवाह पंचमी महोत्सव की तैयारी जोरों पर

जनकपुरधाम। संवाददाता।

विवाह पंचमी महोत्सव तथा अयोध्या से पांच साल पर आने बाली बारात की तैयारी के लिए जानकी मंदिर के महंत राम तपेश्वर दास वैष्णव की अध्यक्षता में जानकी मंदिर के महंत की कक्ष में बैठक संपन्न हुई। बैठक में मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री सतीश कुमार सिंह, जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह, जनकपुरधाम उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र भंडारी, महावीर युवा कमिटी के अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता,राम युवा कमिटी के अध्यक्ष सरोज कुमार साह, मारवाड़ी सेवा समिति के अध्यक्ष निर्मल चौधरी ,राम मंदिर के उत्तराधिकारी महंत राम रोशन दास वैष्णव, विश्व हिन्दू परिषद नेपाल धनुषा के उपाध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद साह, विश्व हिन्दू परिषद धनुषा के अध्यक्ष संतोष कुमार साह,सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा सभी संघ, संस्थाओं के पदाधिकारियों की बैठक हुई।जिसमें अयोध्या से पांच साल के बाद आ रही बारात के भोजन, आवास की व्यवस्था पर चर्चा हुई।इसी तरह मेला में आए यात्री के आवास, सुरक्षा, बिजली, पानी सुगम के लिए भी चर्चा हुई।

बैठक में जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के लिए जनकपुरधाम के बारहवीघा, जानकी मंदिर,राम मंदिर सहित अन्य जगहों पर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात हो। नेपाल तेली कल्याण समाज धनुषा के अध्यक्ष ललित साह की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें यह निर्णय लिया गया कि बारहबीघा मैदान में विवाह पंचमी महोत्सव में आए यात्री के लिए निःशुल्क आवास, भोजन तथा चिकित्सा के लिए शिविर लगाये जाने का निर्णय लिया गया।