-कलमबाग स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा शुरू
मुजफ्फरपुर। कलमबाग चौक स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर परिसर में बुधवार से नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। बागेश्वर धाम शिष्य मंडल मुजफ्फरपुर और मंदिर परिवार के संयुक्त सहयोग से आयोजित धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। इसमें शिष्य मंडल के प्रभारी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु और सदस्य शामिल हुए।

आयोजकों के अनुसार कथा का आयोजन 2 से 9 सितंबर तक प्रतिदिन शाम 4 से 7 बजे तक होगा। इस दौरान श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत महापुराण के विभिन्न प्रसंगों का श्रवण कराया जाएगा। आयोजकों ने मुजफ्फरपुर सहित आसपास के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कथा का लाभ उठाने की अपील की है। कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी सनिश कुमार, सह प्रभारी प्रियंका रानी, बलराम तिवारी समेत शिष्य मंडल के सदस्य मौजूद रहे।












