Advertisement

वैशाली में चैन स्केनर ने गोली मारकर किया घायल

-वैशाली में चैन स्केनर ने गोली मारकर किया घायल

वैशाली / सुधांशु

वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र के मुज़फ्फरपुर -महुआ मार्ग पर सरैया गाँव के निकट एक वाइक सवार को चेन छिंनतै के दौरान अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया। गोरौल और कटहारा थाने के सिवान पर गोरौल थाना क्षेत्र मे घटना को अपराधियों ने घटना का अंजाम दिया हाई। घायल युवक कटहरा थाना क्षेत्र के मथना मिल्क गाँव नवासी अलाउद्दीन का पुत्र जावेद   ( 42 )बताया गया हैं। बताया जाता हैं की जावेद सराय अफजल गाँव से अपने घर वापस जारहा था। इसी दौरान एक वाइक पर सवार दो अपराधियों ने चेन छीनने के दौरान गोली मार दी। गोली पैर मे लगी है। घायल को तत्काल स्थनीय लोगो ने चेहराकला पी एच सी ले गया जहाँ  से प्राथमिल उपचार के बाद उसे हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना की सुचना मिलते ही गोरौल थाने के अवर निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार जो गस्ती मे थे वह तुरंत घटन्स पर पहुंच गये घटना स्थल से पिस्टल का खोखा बरामद किया। थानध्यक्ष अरविंद कुमार भी पहुंच गये  है। घटना गुरुवार दोपहर की है। पुलिस अपराधियों की पहचान करने मे जुटी गयी।इसी स्थान पर करीब चार वर्ष पूर्ब राजद नेता रामसागर चौधरी के पुत्र को लूटपाट के दौरान गोलीमार कर हत्या कर दिया गया था। अबतक इस मामले के अपराकर्मी पुलिस के पकड़ से बाहर है। थानध्यक्ष अरविंद कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुये बताया है की यह मेरे लिये चुनौती हैं। बहुत जल्द नतीजा आप सबो के सामने होगा।