Advertisement

गोपालगंज: युवक की हत्या के बाद जमकर बवाल, पुलिस ने की फायरिंग, 45 के खिलाफ शिकायत

-गोपालगंज: युवक की हत्या के बाद जमकर बवाल, पुलिस ने की फायरिंग, 45 के खिलाफ शिकायत

गोपालगंज।सम्वाददाता।

नगर थाना क्षेत्र के बसडीला बाजार में आपसी विवाद को लेकर शुक्रवार को की गई एक युवक की हत्यामामले में आक्रोशित लोगों द्वारा जमकर हंगामा किया गया. बसडीला बाजार स्थित आरोपी के घर के पास शव को रखकर विरोध प्रदर्शन किया गया. इस दौरान भारी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. इस मामले में 10 लोगों पर नामजद एफआईआर दर्ज किया गया है. इसके अलावा 30-35 अज्ञात महिला/पुरुष पर आवेदन दिया गया है. वहीं आक्रोशित लोगों ने पुलिस टीम पर भी हमला कर दिया. इस दौरान पुलिस ने कई राउंड फायरिंग भी की. देर रात से कैम्प कर रही पुलिस ने आक्रोशितों को समझाने की कोशिश की लेकिन आक्रोशितों का आक्रोश कम होने का नाम नहीं ले रहा था।

 

इस दौरान पत्थरबाजी की घटना को अंजाम दिया गया जिसमें कई पुलिसकर्मी भी जख्मी हो गए. अनियंत्रित आक्रोशितों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हल्की लाठियां भांजी. हालात काबू से बाहर होने पर पुलिस को फायरिंग करना पड़ा. इस दौरान पुलिस ने कई राउंड हवाई फायरिंग की है. पूरी घटना की तस्वीरें कैमरे में कैद हुई हैं. लाठीचार्ज के बाद कुछ देर के लिए स्थिति नियंत्रित हो सकी. लेकिन फिर हंगामा होने लगा. लोग कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे. पुलिस की टीम को भी मौके से खदेड़ने की कोशिश की. इस दौरान पुलिस ने फायरिंग कर दी इसके बाद लोगों का गुस्सा और बढ़ गया. फिलहाल इस घटना के बाद भारी संख्या में कई थानों की पुलिस कैम्प कर रही है. जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी, एसपी स्वर्ण प्रभात के आलावे थानों की पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच कर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. साथ ही माइकिंग और ड्रोन कैमरे की मदद से लोगों से शान्ति व्यवस्था बनाये रखने की अपनी की जा रही है ताकि किसी तरह की कोई अनहोनी ना हो. बता दें को शुक्रवार की देर शाम सब्जी खरीदने बाजार गए युवक अंकित कुमार की अपराधियों ने गला दबाकर हत्या कर दी थी. वहीं तीन अन्य युवकों को चाकू गोद कर घायल कर दिया था.
एक युवक इस हमले में गंभीर रूप से जख्मी है और जिंदगी और मौत से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में जूझ रहा है. इस सन्दर्भ में जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है. परिजनों के माध्यम से शव का दाह संस्कार कराया जा रहा है. तीन ड्रोन कैमरे से इलाके पर नजर रखी जा रही है. वहीं मृतक के परिजनों और पीड़ितों का कहना है कि पूरे मामले में अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है. “लोगों से अपील है कि शांति बनाए रखें. आपसी भाईचारा कायम रखें. सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया है. तीन चार युवकों की पहचान की गई है. जल्द ही उन्हें पकड़ कर सलाखों के पीछे डाला जाएगा.”-स्वर्ण प्रभात, एसपी।
दरअसल तीन दिन पूर्व हुए क्रिकेट खेलने के विवाद के बाद शुक्रवार की शाम एक युवक की गला दबाकर हत्या मामले में मृतक के परिजन व सैकड़ों ग्रामीणों ने शव के साथ हंगामा शुरू कर दिया. शव को कंधे पर लेकर शनिवार की सुबह बसडीला बाजार आक्रोशित लोग पहुंच गए और आरोपी के घर के बाहर हंगामा करने लगे. उसके घर के सामने शव को रख कर जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई.